फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र खत्म होते ही 22 लाख के शौचालय में लगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। भराड़ीसैंण में 20 से 26 मार्च तक आयोजित उत्तराखंड सरकार के बजट सत्र के दौरान दिवालीखाल में बनाए गए लाखों के शौचालय पर अब ताला लटका हुआ है। यहां सत्र के दौरान इस शौचालय को खोला जाता है और समाप्ति के बाद ताला लगा दिया जाता है।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर कर्णप्रयाग से लेकर गैरसैंण तक 50 किमी की दूरी पर कहीं भी सुलभ शौचालय नहीं है। लोगों की सुविधा के लिए हाईवे पर दिवालीखाल में गैरसैंण विकास परिषद की ओर से 22 लाख की लागत से सुलभ शौचालय बनाया गया। सत्र में इस शौचालय का प्रयोग किया गया, लेकिन सत्र खत्म होते ही शौचालय पर ताला लगा दिया गया। व्यापारी देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह नेगी आदि का कहना है कि यहां पानी न होने से शौचालय पर ताला लगने की वजह से पर्यटकों को और अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इधर जल निगम रुद्रप्रयाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि शौचालय और दिवालीखाल में पानी की लाइन नहीं है। पानी की लाइन के लिए करीब 17 लाख का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां पानी की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें