फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तेरे दर पर आया हूं ...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

धमोग स्थित दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार को आयोजित जागरण और भजन संध्या में श्रद्धालु जमकर झूमे। पूरा मंदिर परिसर देवी मां के उद्घोष से गूंज उठा। लोगों ने दरबार में मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुर्गा माता मंदिर में आयोजित जागरण में जालंधर के भजन गायक मास्टर सलीम ने गणेश वंदना के साथ शुरूआत की। उनके तेरी जय हो गणेश... भजन प्रस्तुत करते ही श्रद्धालु झूम उठे। उनके भोले की आई बारात, राधे-राधे, सलीम वीरा तेरा भक्त रे, मां तेरे दर पर आया हूं भजनों पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। इसके बाद शिमला के कार्तिक ने अब फ्रिक नहीं, बिछड़े थे मां तूने मिलाया, भोला न माने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान पठान कोट से आए भजन गायक राजहंस के भजनों पर भी श्रद्धालु जमकर थिरके। उन्होंने मां तेरा आसरा, मां मैने बुलाया तू दौड़ी जली आई, मां तेरा जगराता भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसके आनंद, प्रताप चौहान, राजेश, राजीव आनंद, दिनेश, संजय कोहली, मुकेश, अनमोल रत्न, नकुल चौहान, काका चड्ढ़ा, कमलेश, आनंद, किरन डिमरी, रेशमा शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें