फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी महासंघ का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर स्थित सिंचाई विभाग के आवासों पर किए गए अवैध कब्जों के विरोध में सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ का धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रमेश चंद, संजय मित्तल, पंचमदास और टिकंबर सिंह धरने पर बैठे।
विज्ञापन

टोंस भवन में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता अंकुर चौहान ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद है। कर्मचारी किराए के कमरों में रह रहा है जबकि, बाहरी लोग सरकारी आवासों में रह कर मौज काट रहे हैं। विभागीय हीलाहवाली के चलते परियोजना क्षेत्र की कॉलोनी का बुरा हाल है। मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। महासंघ के आवास पर भी बाहरी लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस विभाग नहीं हटा पा रहा हैं। महासंघ अध्यक्ष वीर सिंह शाही ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर आवास आवंटित होने चाहिए। उन्होंने विभाग के आवासों को जल विद्युत निगम को हस्तांतरित करने का भी विरोध किया। प्रदर्शन करने वालों में अंकुर चौहान, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सौरभ पांडेय, ईलम चंद, कुंवर सिंह असवाल, कुंदन सिंह पंवार, सौरभ गुप्ता, सुनील त्यागी, अरविंद धीमान, कुलदीप शर्मा, अर्जुन सिंह, एसएस पुंडीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें