फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ से शुरु हुई गंगा समग्र जन जागरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। गंगा समग्र समिति ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम से गंगा समग्र जन जागरण यात्रा शुरू की। सुबह ग्यारह बजे बदरीनाथ से जल कलश यात्रा शुरू हुई और विष्णुप्रयाग पहुंची। जहां स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

विष्णु मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शाम चार बजे यात्रा जोशीमठ नृसिंह मंदिर पहुंची। यह यात्रा पंच प्रयागों से होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। यात्रा के संयोजक मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि गंगा की अविरलता, स्वच्छता और पवित्रता के लिए गंगा जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर यात्रा समन्वयक विक्रम सिंह, ब्लॉक संयोजक ऋषि प्रसाद सती, ललित कपूर, भगवती प्रसाद कपरवाण, बलवंत सिंह, डीपी देवली आदि मौजूद थे।
वहीं, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। व्यापार संघ की ओर से अलकनंदा नदी घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गंगा की अविरलता बनाए रखने, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त गंगा का आह्वान किया गया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर से एनएसएस के स्वयं सेवकों ने जागरूकता रैली आयोजित की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी, केके सपरा, डा. पीसी जोशी, पूरन कापड़ी, स्वजल के परियोजना अधिकारी दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें