फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी ज्ञान और ध्यान पर जोर देने के साथ समस्यओं पर भी करें गौर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आम आदमी पार्टी के विधान सभा प्रभारी नवीन प्रकाश नौटियाल ने क्षेत्र में व्याप्त दूषित पेयजल की समस्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती पर निशाना साधा है। कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण से अलकनंदा नदी में ना के बराबर पानी है। वहीं नदी में गंदगी फैलने से नदी का जल दूषित हो चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में आप के विधानसभा प्रभारी नवीन प्रकाश नौटियाल ने कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण से सुपाणा से श्रीनगर तक अलकनंदा नदी में ना के बराबर पानी है, जिस कारण नदी के इस भाग में गंदगी जमा होने से जलीय जीव भी समाप्त हो चुके है। नौटियाल ने केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छा होता कि मंत्री मंदिरों में ज्ञान ध्यान के साथ ही लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान देते। कहा कि दूषित जल से मुक्ति दिलाएंगे तो नर व नारायण भी मिलेंगे। नौटियाल ने मंत्रियों के धार्मिक दौरों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्रियों के इन दौरों से अधिकारी उनकी सेवा में लगे रहते है, जिससे लोगों की समस्याओं का निराकरण भी समय पर नही हो पा रहा है। इस मौके पर बैठक में नवीन चमोली, दीपांशु, राजेंद्र कुमार, सुरेश रावत, मनोज कुमार, योगेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें