फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से की किन्नरों की सामाजि दशा बयां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर अभिव्यक्ति थिएटर ग्रुप ने बिड़ला परिसर में ‘हम तो बोलेंगे’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक समाज में किन्नरों की दशा पर आधारित था।
विज्ञापन

मंगलवार को बिड़ला परिसर स्थित कैंटीन के सामने मंचित नुक्कड़ नाटक में किन्नरों की सामाजिक दशा को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया। नाटक में कलाकारों ने दिखाया कि आज भी किन्नरों को समाज में केवल नाचने गाने वालों की श्रेणी तक सीमित किया गया है। किन्नरों को हीनता की दृष्टि से देखा जाता है। जबकि किन्नरों में भी कई प्रतिभाएं छुपी होती हैं, जिन्हें समाज स्वीकार नहीं कर पा रहा है। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने छात्रों से किन्नरों को साथ लेकर समाज की मुख्य धारा में जोड़ने की अपील की। नाटक मंचन में अंकित उछोली, अमन रावत, शेखर नेगी, भूपेंद्र कुंवर, शशांक जमलोकी, अर्जुन राणा, वैभव, अलका उखियाल, कंचन नौटियाल, कविता खत्री, पंकज बिष्ट, दीपक नेगी व अनुश्री ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें