फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने गढ़वाल विवि प्रशासन से की आदेश वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। निजी संस्थानों को नियम विरुद्ध आवंटित सीटें वापस लिए जाने के गढ़वाल विवि के निर्णय पर एनएसयूआई ने आक्रोश व्यक्त किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि के इस निर्णय से निजी संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों पर बुरा असर पड़ेगा। एनएसयूआई ने विवि प्रशासन से उक्त आदेश को वापस लिए जाने की मांग की है। हालांकि विवि प्रशासन ने आदेश वापस लेने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन ने निजी संस्थानों को नियम विरुद्ध आवंटित पाठ्यक्रम व सीटों पर नए शिक्षा सत्र में प्रवेश न दिए जाने का आदेश जारी किया था। मंगलवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति प्रो. एबी भट्ट से वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी व बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत ने कहा कि विवि का यह निर्णय छात्र हित में नहीं है। वहीं कुलपति प्रो. एबी भट्ट ने कहा कि जिन छात्रों का प्रवेश पूर्व में हो चुका है। उन पर यह निर्णय लागू नहीं होगा। हालांकि विवि प्रशासन ने इस निर्णय को वापस लेने से साफ इंकार कर दिया। वार्ता के दौरान कुलसचिव डा. एके झा, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. एमएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें