फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीएस की छात्राओं ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /ऋषिकेश । सीमा डेंटल कॉलेज एंड हास्पिटल में वार्षिक खेलकूद जल तरंग कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन छात्राओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी । सोमवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का संस्थान के चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता और डॉयरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु ऐरन ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। बीडीएस प्रथम द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन का वॉलीबाल मैच व्वाइज इंटर्नस व बीडीएस प्रथम के बीच खेला गया, जिसमें इंटर्नस की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

दूसरा मैच बीडीएस द्वितीय वर्ष व बीडीएस प्रथम वर्ष के बीच खेला गया, जिसमें बीडीएस द्वितीय वर्ष ने जीत दर्ज कराई। बालिका वर्ग में पहला मैच बीडीएस द्वितीय व बीडीएस तृतीय वर्ष के बीच खेला गया, जिसमें बीडीएस तृतीय वर्ष विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच बीडीएस चतुर्थ वर्ष और इंटर्नस के बीच खेला गया, जिसमें बीडीएस चतुर्थ वर्ष विजेता रही। कैरम प्रतियोगिता बालिका में पहला मैच बीडीएस द्वितीय वर्ष और बीडीएस प्रथम वर्ष के बीच खेला गया, जिसमें बीडीएस द्वितीय वर्ष ने जीत दर्ज कराई।
दूसरा मैच बीडीएस तृतीय वर्ष और बीडीएस चतुर्थ वर्ष के बीच खेला गया, जिसमें बीडीएस तृतीय वर्ष विजेता रही। इस अवसर पर डॉ. अजय गर्ग, विवेक संग, डॉ. प्रेमप्रकाश, डॉ. तरुण राणा, प्रेम पटौदिया, सुरेश, प्रीति धवन, नागराज, वरुण कुमार, अमरेंद्र तुली, कल्पना चौधरी, मेधा राणा, शिवांगी चंद्रा, सुमित सबरवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें