ब्यूरो/ऋषिकेश। ब्राइड एक्वायर प्रोडक्शन हाउस की ओर से मिस्टर एंड मिस ऋषिकेश के चयन के लिए श्यामपुर में ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने डांसिंग, सिंगिंग और एक्टिंग का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कई प्रतिभागियों ने कैटवॉक करते हुए रैंप पर जलवे बिखेरे। कुल 48 प्रतिभागियों में से फिनाले के लिए 21 का चयन किया गया। श्यापमुर स्थित दून इंस्टीट्यूट में आयोजित ऑडिशन में ऋषिकेश और समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नृत्य, गायन और अभिनय में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
आयोजक ऋषभ मोघा और दीक्षा रावत ने बताया कि प्रोडक्शन की ओर से मिस्टर एंड मिस ऋषिकेश के चयन के लिए यह दूसरा ऑडिशन राउंड था। इस दौरान दीक्षा रावत, सोनाली सिंह, सुधीर धीमान, सिद्धार्थ प्रताप, राधिक ठाकुर समेत 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 21 का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि अगले राउंड का ऑडिशन मुनिकीरेती स्थित ओआईएमटी संस्थान में आयोजित किया जाएगा। तीसरे ऑडिशन के बाद फिनाले में विजेता नामों की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर डीआईईटी के निदेशक डॉ. नीरज, अरुण, कुलविंदर, ऋतु खंडूड़ी, उदय रावत, अंकिता कैंतुरा, शिवानी उनियाल आदि मौजूद थे।