फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त गश्त कर होगी हाथियों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/रायवाला। कांसरो रेंज में ट्रेन की चपेट में आकर हो रही हाथियों की मौत के मामले में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क-8 प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों ने बैठक कर हादसों को रोकने पर मंथन किया।
विज्ञापन

सोमवार को कांसरो रेंज कार्यालय में आयोजित बैठक में ट्रेन की गति नियंत्रण, संयुक्त गश्त, लोको पायलेट (रेल चालक), रेंज अधिकारी और स्टेशन मास्टर के बीच नियमित संपर्क करने पर सहमति बनी। बैठक में रेलवे के एडीआरएम शरद श्रीवास्तव, सीसीएफ समीर सिन्हा और टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक सनातन शामिल हुए।
इस दौरान संयुक्त गश्त को दोबारा शुरू करने, ट्रेन चालकों के साथ ही रायवाला, मोतीचूर और कांसरो रेलवे स्टेशन को वायरलेस सेट के जरिये जोड़ने, पार्क क्षेत्र में ट्रेन की अधिकतम गति सीमा 35 किमी प्रति घंटा रखने, नंदा देवी, काठगोदाम और जन शताब्दी जैसी ट्रेनों की मानीटरिंग बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों से पार्क क्षेत्र में गिराए जाने वाले कचरे की रोकथाम करने को भी कहा गया। इस अवसर पर पार्क के वार्डन प्रदीप कुमार, कांसरो रेंज अधिकारी डीपी उनियाल, रेंज अधिकारी मोतीचूर विकास रावत, लोको पायलेट गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें