फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों की पूर्ण हड़ताल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

कालसी।
दो सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ से जुड़े कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कालसी और चकराता वन प्रभाग कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर मंगलवार से पूर्ण हड़ताल की चेतावनी दी।
कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दीपक उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार को कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। जब तक वन दरोगा के पद पर शुरू की गई सीधी भर्ती प्रक्रिया और वन दरोगा के लिए अनिवार्य 10 वर्ष की सेवा की व्यवस्था समाप्त नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष दीपक उनियाल, प्रकाश अंथवाल, जमर सिंह नौटियाल, बृजेश, सतपाल, लक्ष्मण सिंह, रमेश, रिड़कू रावत, राजेश, हरीश मैठाणी, उत्तम चंद, लाखन सिंह, साधू सिंह, जीवन, खीमादास, राजेश भंडारी, नरेश रावत, आनंद रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर चकराता वन प्रभाग कार्यालय में प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष किशन नेगी, सचिव देवेंद्र मिश्रा, महेंद्र बिष्ट, मेहरबान प्रसाद, भगत सिंह, आशीष, कपिल, वर्षा रानी, गब्बर सिंह, रमेश, अर्चना, किरन, उत्तर तोमर, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें