फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारयिं ने तहसील में किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति व एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण सहित तीन सूत्री मांगों के लिए आंदोलित प्रगतिशील जन मंच ने तहसील परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रगतिशील जनमंच ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि जलविद्युत परियोजना निर्माण के बाद से स्थानीय लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे लोग दूषित जल जनित रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। स्वामी ने एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को जल्द निस्तारित किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सदानंद पुरी, मुकेश अग्रवाल, जय सिंह बिष्ट, केएस चौहान, जेपी पुरी, शकुंतला राणा, चंद्रकला, अनीता रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें