श्रीनगर। गौरादेवी मंदिर समिति देवलगढ़ की बैठक में विमल काला को समिति का अध्यक्ष व कुलदीप चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि देवी प्रसाद काला संरक्षक, मुकेश भट्ट व जितेंद्र रावत उपाध्यक्ष, सुरेशचंद्र बहुगुणा, सुधीर बहुगुणा को सचिव बनाया गया है। बैठक का संचालन देवेंद्र प्रसाद ने किया। इस मौके पर 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले बैशाखी मेले के भव्य आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।