फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किमी ट्रैकिंग कर पहुंचे बेनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भराड़ीसैंण में 20 मार्च से शुुरू हुए बजट सत्र के दौरान रविवार को सत्रावकाश होने से प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार का दिन ट्रैकिंग में बिताया। अधिकारियों का एक दल सात किमी ट्रैकिंग कर कर्णप्रयाग ब्लाक के बेनीताल पहुंचा। यहां अधिकारियों ने बेनीताल की खूबसूरती को निहारा। देर शाम दल भराड़ीसैंण लौट आया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह नौ बजे करीब अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव आनंदबर्द्ध्रन, सचिव अमित नेगी, अरविंद सिंह हयांकी, दिलीप जावलकर, पंकज कुमार पांडेय, रंजीत सिन्हा और अन्य अधिकारियों का दल जंगलचट्टी से बेनीताल को रवाना हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने जंगलचट्टी, रंडोली गांव होते हुए करीब सात किमी की पैदल दूरी तय की। बता दें कि बेनीताल कर्णप्रयाग का खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां पर्यटन विभाग ने इस बार पर्यटन डेस्टीनेशन बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाए जाने सहित बेनीताल को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग को लेकर यहां बाबा मोहन उत्तराखंडी ने वर्ष 2004 में लगातार 38 दिनों तक भूखहड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें