फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा बच्चा जानके ना कोई आंख दिखाना रे...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। नरेंद्रनगर ब्लॉक की दोगी पट्टी में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कुथ्या में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बाल पत्रिका कोहिनूर के दूसरे अंक का विमोचन किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुथ्या में आयोजित वार्षिकोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में कई विद्यालयों में वार्षिकोत्सवों का आयोजन होने लगा है। कुथ्या जैसे दुर्गम क्षेत्र के स्कूल में इस तरह का भव्य आयोजन करना आसान नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान एबीईओ ने अभिभावकों से विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने में सहयोग की अपील भी की। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान नन्हें मुन्हें बच्चों ने बिंगो, रोली-पोली, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, छोटा बच्चा जानके हमको, बेडू पाको बारामासा आदि गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। बताया गया कि कोहिनूर पत्रिका में बच्चों की स्वरचित कविताएं, कहानियां, अपनी दिनचर्या, सामाजिक समस्याएं, स्थानीय मंदिर की जानकारी समेत कई ज्ञानवर्धक पाठ्य सामग्री को समाहित किया गया है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्रवक्ता एसपी मालगुड़ी, उप प्रधान गजेंद्र सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह, शिक्षक प्रमोद चमोली, जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर सुनीता उपाध्याय, महावीर उपाध्याय, पुर्वाला की प्रधान सुलोचना देवी, जबर सिंह पंवार, कान सिंह पुंडीर, वीरेंद्र रयाल, सरस्वती चमोली, डॉ. संतोष, लव चौधरी, शूरवीर पंवार, धनवीर चौहान, आयुष भट्ट, सुनीता, प्रमिला, किरन, पूनम, बचन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

यह बच्चे हुए पुरस्कृत
वार्षिक समारोह में विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इनमें कक्षा पांच के आशीष चौहान को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, शीतल को आउट स्टेंडिंग स्टूडेंट, शुभम चौहान ऑल राउंडर स्टूडेंट, कक्षा चार के नीरज चौहान को सर्वाधिक उपस्थिति के लिए रेग्यूलर स्टूडेंट और कक्षा तीन के अनीश चौहान और अंबिका को स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें