फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए एबीवीपी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास व बिड़ला परिसर में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। संगठन ने मांगे पूरी न होने पर विवि प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांच सूत्री मांगों के लिए एबीवीपी छात्र संगठन की ओर से चौरास परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कहा कि छात्र संगठन समय-समय पर छात्रों की समस्या के निराकरण व उनके हितों से जुड़े मुद्दों की मांग करता आया है, लेकिन विवि प्रशासन आज भी कई मांगों पर मूक दर्शक बना है। संगठन ने चौरास में एटीएम व बैठने के लिए बैंच लगाए जाने, अध्ययनरत छात्रों को स्वास्थ्य कार्ड जारी करने, बीकॉम डिपार्टमेंट की पुस्तकें चौरास में उपलब्ध करवाने और दोनों परिसरों में कूड़ेदानों की व्यवस्था करने की मांग के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। शीघ्र मांगों का निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद की ओर से चौरास व बिड़ला परिसर में शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राज गुरू और सुखदेव की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, ऋतांशु कंडारी, विनित पोस्ती, अर्जुन कृष्ण गैरोला, प्रज्ञा वशिष्ठ, शुभम गोस्वामी, संदीप राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें