फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के बीना-पानी खेल मैदान में जुटेंगे शूटिंग और तीरंदाजी के नामी गिरामी खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अल्मोड़ा के डीनापानी खेल मैदान में राष्ट्रीय स्तर का शूटिंग और तीरंदाजी का प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा, साथ ही पौड़ी के रांसी खेल मैदान में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमर उजाला से बातचीत में यह जानकारी दी।
शुक्रवार को पीपलकोटी क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने जा रही है, जिससे छिपी खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक तक जा सकेंगी। अल्मोड़ा के डीनापानी खेल मैदान को राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग और तीरंदाजी के प्रशिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से भी हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खेल प्रशिक्षण संस्थान खुलने से देश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन


गैरसैंण का विकास है पहली प्राथमिकता
गोपेश्वर। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी या ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करना आसान नहीं है। सबसे पहले गैरसैंण का विकास पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी और मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


यात्रा से पहले दुरुस्त होगा बदरीनाथ हाईवे
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली, पीपलकोटी, हेलंग, हाथी पर्वत, लामबगड़ में हाईवे की स्थिति बेहद खराब है। चमोली से पीपलकोटी तक 12 किलोमीटर हिस्से में सीमा सड़क संगठन ने विस्तारीकरण का कार्य किया, लेकिन विगत वर्ष जुलाई माह में हाईवे एनएच को हस्तांतरित होने के बाद से हाईवे उबड़-खाबड़ बना है। इस हिस्से में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले डामरीकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें