फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा-नगर पंयायत किसी भी सूरत में मंजूर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। मंगरोली, पुरसाड़ी और सोनला ग्राम पंचायत को नगर पंचायत नंदप्रयाग में शामिल करने को लेकर आयोजित जनसुनवाई ग्रामीणों ने बीच में ही छोड़ दी। ग्रामीणों ने पंचायत में शामिल होने का विरोध किया और शासन-प्रशासन के विरोध में नगर पंचायत के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने मामले को उच्च अधिकारियों के सामने रखने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने को लेकर एडीएम ईला गिरी की अध्यक्षता में जन सुनवाई होनी थी। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत उन्हें मंजूर नहीं। गांवों को ग्राम पंचायतों में ही रहने दिया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि बिना ग्राम पंचायत की सहमति के नगर पंचायत नंदप्रयाग की ओर से मंगरोली और पुरसाड़ी में बिजली पोल और आम रास्तों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने जब इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ से जवाब मांगा तो वे बगलें झांकने लगे। ग्रामीणों ने बीच में ही जन सुनवाई छोड़ दी और मुख्य गेट पर जाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से सुविधाएं देने के नाम पर सिर्फ टैक्स वसूली की जाएगी। एडीएम ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को जिला प्रशासन के सामने रखा जाएगा तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, नगर पंचायत के ईओ रघुवीर राय, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, राजेश्वरी देवी, पीतांबर दत्त, मंगल सिंह, दरवान सिंह, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, रेनू नेगी, रीना, गुड्डू राजा, सुमन रावत, राय सिंह, अनिल और सुशीला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें