फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल डा. पॉल करेंगे कैंपस का विधिवत शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। गोपेश्वर में श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय कैंपस के विधिवत शुभारंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्यपाल डा. केके पॉल कैंपस का विधिवत शुभारंभ करेंगे। बृहस्पतिवार को विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने कैंपस का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी और प्राध्यापकों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. यूएस रावत ने बताया कि महाविद्यालय भवनों की स्थिति को सुधारा जा रहा है। 15 अप्रैल के बाद राज्यपाल की ओर से कैंपस का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद कैंपस का संचालन शुरू हो जाएगा। राज्यपाल महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन के साथ ही कक्षा-कक्षों का निरीक्षण भी करेंगे। इस मौके पर मीडिया कोआर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी, प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी सहित महाविद्यालय के प्रवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें