फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका सीमा विस्तार से संबंधित 222 आपतियों सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नगर पालिका ऋषिकेश के सीमा विस्तार को लेकर आपत्तियों की सुनवाई की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से देहरादून में शुरू होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीमा विस्तार पर ग्राम पंचायत ऋषिकेश व वीरपुर खुर्द के 222 ग्रामीणों ने आपत्तियां दर्ज की हैं। इसके अलावा करीब 150 आपत्तियां पुरानी हैं, जिनका निस्तारण बृहस्पतिवार को देहरादून में जिलाधिकारी की मौजूदगी में होगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव के मुताबिक उच्च न्यायालय द्वारा नगर निगम की अधिसूचना रद्द कर दोबारा से आपत्तियों पर सुनवाई करने के आदेश के तहत आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। इनमें कुल 222 आपत्तियां पालिका को प्राप्त हुईं। सभी आपत्तियों को जिलाधिकारी को निस्तारण के लिए भेजा गया है। इसके अलावा पिछली अधिसूचना के दौरान लगभग 150 आपत्तियां दर्ज हुई थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर विस्तारीकृत क्षेत्र के निरीक्षण आदि को लेकर एक समिति गठित की गई थी, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार, एडीओ पंचायत व अधिशासी अधिकारी शामिल थे। समिति ने रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी है। देहरादून में बृहस्पतिवार को नगर निगम टाउन हॉल में डीएम की मौजूदगी में नगर पालिका के सीमा विस्तार से जुड़ी आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें