फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में आपतियों पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

नगर पालिका डोईवाला के सीमा विस्तार को लेकर दर्ज हुईं 43 आपत्तियों पर सुनवाई बृहस्पतिवार को नगर निगम के टाउन हाल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। सुनवाई के बाद यह रिपोर्ट शासन कोे भेजी जाएगी। वहीं सीमा विस्तार को लेकर आपत्तिकर्ताओं ने अपना तर्क रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की है।
सीमा विस्तार के तहत नगर पंचायत डोईवाला को अपग्रेड कर नगर पालिका बनाते हुए इसमें मारखम ग्रांट प्रथम, लच्छीवाला, डैशवाला, घिसरपड़ी, भानियावाला, कान्हरवाला, विस्थापित अठूरवाला और जौलीग्रांट ग्राम सभा को शामिल किया गया था। आपत्ति दर्ज करने की अवधि के दौरान डोईवाला से 43 लोगों ने सीमा विस्तार को लेकर आपत्ति दर्ज की थी। नगर पालिका कार्यालय डोईवाला के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर दो से चार बजे तक आपत्तियों पर सुनवाई दून में नगर निगम के टाउन हाल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। सुनवाई के दौरान आपत्तिकर्ताओं को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आपत्तिकर्ताओं ने बुधवार को प्रेमनगर बाजार डोईवाला के पंचायतघर में बैठक कर सुनवाई में अपना पक्ष रखने की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ, परमानंद बलोनी, रविन्द्र सिंह, ताहिर हसन, सुशील कुमार, अनीत कौर, माया देवी, गुड्डी देवी, आबिदा, तेजपाल सिंह, दलजीत सिंह, पिंकी देवी, राजकुमारी, जसबीर कौर, पिंकी सैनी, उर्मिला नेगी आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें