फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को गोद भराई बच्चों को बांटी स्टेशनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत महिलाओं की गोद भराई और आंगनबाड़ी के बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। वक्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुल्लावाला में लुपिन संस्था ने महिला उन्नयन को लेकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों को पूरक आहार, माताओं को पोषक आहार और आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नगीना रानी ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड में लिंगानुपात बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

समाज में ऐसे आयोजनों से ही महिलाओं का सशक्तीकरण संभव है। नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नोजिया, भाजपा नेत्री मंजू नेगी और अनीता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के शैक्षिक उन्नयन के अलावा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार और समाज दोनों के संयुक्त प्रयास होने चाहिए। बाल विकास विभाग की अंजू बडोला ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संस्था सचिव सतीश कुमार तोमर ने संस्था के उद्देश्यों और कार्यक्रमों पर विस्तृत रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस दौरान बाल विकास विभाग की उषा धस्माना, बीना असवाल, अफसाना, मंजू देवी, उमा देवी, आरती, राजेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें