फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर एक और हाथी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व में ट्रेन की टक्कर से हाथियों की मौत का सिलसिला जारी है। कांसरो रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के एक और हाथी की नंदा देवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। 31 दिनों के भीतर हाथी की मौत का यह दूसरा मामला है। प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव डीवीएस खाती का कहना है कि ट्रेन तेज रफ्तार में थी। ट्रेन चालक के खिलाफ कांसरो रेंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच 15 वर्षीय मादा हाथी रेलवे ट्रैक पार करते हुए नंदा देवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव डीवीएस खाती ने बताया कि वे खुद घटनास्थल पर गए थे। प्रथमदृष्टया मामले में ट्रेन चालक की लापरवाही का सामने आई है। राजाजी टाइगर रिजर्व की चिकित्सक डॉ.अदिति शर्मा और डॉ.वीके तोमर के मुताबिक ट्रेन की टक्कर से हाथी के लंग्स से खून का स्राव होने लगा। इससे मादा हाथी की रेसपेरेट्री अटैक से मौत हो गई। दोनों डॉक्टरों ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव जंगल में दफना दिया गया।
विज्ञापन

--
कांसरो रेंज से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग 11 स्थानों से हाथियों के झुंड गुजरते हैं। देर रात 12 बजे काठगोदाम एक्सप्रेस और सुबह नंदा देवी एक्सप्रेस के समय ट्रैक से वन्यजीवों को हटा दिया जाता है। मंगलवार सुबह भी वनकर्मी मौके पर थे, लेकिन झुंड से एक हथनी के पीछे छूटने से यह हादसा हुआ है।
-प्रदीप कुमार, वन्य जीव प्रतिपालक
--
31 दिन में दूसरा हादसा
17 फरवरी को इसी ट्रेन की टक्कर से इसी रेंज में चार वर्षीय नर हाथी की मौत हो गई थी। वन विभाग की ओर से ट्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन जांच का यह प्रकरण रस्म अदायगी ही साबित हुआ।
विज्ञापन

--
नंदा देवी एक्स. से दो साल में तीन हाथी की मौत
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो साल के भीतर नंदा देवी एक्सप्रेस से कटकर तीन हाथियों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा एक लैपर्ड भी इसकी चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें