फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संस् थाओं के प्रयास सराहनीय : पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। हिमालय पंचवटी स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती की ओर से नशामुक्त समाज बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों और ग्रामीणों ने नशा उन्मूलन के लिए आगे आकर काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में बच्चों को दांतों के रख-रखाव के तरीके समझाए गए। इस दौरान उत्तरांचल डेंटल कालेज की ओर से दंत शिविर में 103 बच्चों का परीक्षण और रख रखाव के तरीके बताए। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय खत्ता में हिमालय पंचवटी फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती के नशामुक्त समाज कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए सरकार के साथ समाज को मिलकर काम करना होगा। छात्रों और युवाओं को नशाखोरी से दूर रखने के लिए सामाजिक संस्थाओं के प्रयास सराहनीय है। किसान सेवा सहकारी समिति के डॉयरेक्टर करन बोरा ने कहा कि युवाओं को खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे की लत से दूर रखा जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण कुमार सूद, भाजपा भानियावाला अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, कान्हरवाला ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी, विस्तारक रामगोपाल शर्मा, प्रीतम पाल, मनीष नेगी, राकेश नौटियाल, मंदीप बजाज, ललित पंत, प्रवीण भट्ट, बख्तावर सिंह, नितिन बड़थ्वाल, राहुल लोधी, केके खंडूरी, विजय शर्मा,रूचि नौटियाल, भाग सिंह, मुकुलेश भट्ट, ममता ,कुसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें