ब्यूरो/ऋषिकेश । उत्तराखंड परिवार द्वारा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर कार्यक्रम संयोजक अरविंद हटवाल के नेतृत्व में आंदोलन से जुड़े लोगों द्वारा हरिद्वार रोड स्थित नेपाली फॉर्म तिराहे पर एकत्रित होकर दुपहिया वाहन तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली नेपाली फॉर्म से शुरू होकर स्यामपुर, गुमानीवाला और नटराज चौक होते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड परिवार की ओर से गैरसैंण में स्थायी राजधानी की मांग को लेकर धरना जारी है।
उन्होंने कहा कि गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी न गई तो अगले कुछ वर्षों में उत्तराखंड के गांव खाली हो जाएंगे। पिछले 17 सालों में किसी भी सरकार द्वारा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं की जाती तब तक पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर चंद्रमोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, दिनेश असवाल, लालमणि रतूड़ी, पंकज वर्मा, श्रीकांत रतूड़ी, हरिचरण सिंह, युद्घवीर सिंह, जगदीश कोहली, सुमित पंवार, नवीन मोहन, गौरव राजपूत, मुकेश रणाकोटी, विजय पंवार, मयंक जुगलान आदि मौजूद थे।