फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला 22 को, 2100 को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास मिशन और टूरिज्म एंड हॉस्पिलिटी स्किल काउंसिल के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। मेले का आयोजन 22 मार्च को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में किया जाएगा। जिसमें देश की नामी 15 कंपनियों के प्रतिनिधि करीब 2100 पदों पर बेरोजगारों के साक्षात्कार लेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले में लीला, सोडक्सो, कंपास, बर्गर किंग, सरोवर, केवेंटर्स, फर्न, लेमन ट्री, बर्बेके नेशन, स्टैंडर्ड लिविंग आदि कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। मेला 22 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगा। बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च तक विभाग के वेब पोर्टल www.ncs.gov.in और www.thsc.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। बताया कि मेले में समस्त शैक्षिक योग्यता का अंकपत्र, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन व आधार कार्ड मूल रूप में एवं उनकी छायाप्रति और दो फोटो लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें