फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के विरोध में हुई नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त चिकित्सालय के समाने से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान प्रगतिशील जन मंच ने मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को सड़क पर आने से रोकने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रगतिशील जनमंच क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति, एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण व संयुक्त चिकित्सालय में डाक्टरों की तैनाती की मांग के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही आंदोलन स्थल संयुक्त चिकित्सालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरा, आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि विरोध की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यहां पर पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने के साथ ही रस्सी से अवरोध भी बनाया था। बावजूद इसके आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने के लिए सड़क पर आने का प्रयास किया।, लेकिन यहां मौजूद पुलिस कर्मी आंदोलनकारियों को रोकने में सफल रहे। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें