फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम नवरात्र पर मंदिरों उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र के पहले दिन रविवार को क्षेत्र के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। धूप, दीप, सुगंधियों से नहाए देवी मंदिरों में देर रात तक घंटे और घड़ियाल गूंजते रहे। मंदिरों में या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता...के देवीस्रोत भी गुंजायमान होते रहे।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मंदिरों और घरों में देवी मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भोर से शुरू हुआ आराधना का दौर देर शाम तक चलता रहा। घरों में अभिजित मुहूर्त में मिट्टी और धातु के कलश की स्थापना कर देवी मां का आह्वान किया। कालसी स्थित काली मंदिर में भक्तों की खासा भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त लाल चुनरी, नारियल, फूल, फल, मिठाई, धूपबत्ती आदि पूजन सामग्री लेकर पहुंचे और देवी मां की पूजा-अर्चना की। यहां महिलाएं, बुजुर्गों ने कतारों में खड़े होकर देवी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार शाम को सैकड़ों भक्तों ने मां की आरती उतारी। दुर्गा विहार स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने हरे पत्तों और गेंदे के फूलों की माला से मंदिर का शृंगार किया। माता को नए वस्त्र पहनाए गए। जगह-जगह भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। लाइन जीवनगढ़ स्थित गौरी शंकर मंदिर, सुरकंडा मंदिर में भी सुबह से भक्तों के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें