फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांध केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शहर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेशमा अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार जुमलों की सरकार है। केंद्र सरकार की अनदेखी के कारण मुंबई में लाखों किसानों को अपने हितों की रक्षा के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ी। केंद्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कर्ज माफ नहीं हो सका है। सैकड़ों किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। भाजपा सिर्फ सपने दिखाने का काम करती है। उन्हें पूरा नहीं करती। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष यश शर्मा, अभिषेक चौहान, साहिल पठान, सुंदर चौहान, सजल अग्रवाल, रूबी अंसारी, कविता चौहान, फरमान, रेहान, सोहेल, सना, राशिद, प्रशांत, अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें