फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीजों का हुआ परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आठ सफल ऑपरेशन किए गए। साथ ही चार सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दी गई। इस दौरान चिकित्सालय के ऑपरेशन कक्ष का जिला अस्पताल के सीएमएस डा. विराज शाह ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

दिल्ली के यथार्त अस्पताल के सर्जन डा. हामिदी, डा. चंचल सिंह, डा. कपिल त्यागी ने पथरी, हार्निया और बबासीर के आठ आपरेशन किए। चिकित्सालय प्रभारी डा. मुकेश उनियाल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के अलावा भी प्रतिदिन अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं। इस मौके पर डा. सुशील यादव, रोहन, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, अतुल शाह, कुलवीर बिष्ट, गजेंद्र राणा, सुरेंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, हरेंद्र नेगी, दर्शन झिंक्वाण, अमर सिंह, हरीश नेगी, प्रभाकर भट्ट, सुखदेव, जगत सिंह, दीपक पंत, प्रकाश नेगी, रजत शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें