फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद खुलेगा रेडियोलॉजी विभाग का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लगभग एक साल बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के रेडियोलॉजी विभाग का ताला खुल जाएगा। रेडियोलॉजी विभाग में एक रेडियोलॉजिस्ट का चयन हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि उक्त विशेषज्ञ चिकित्सक 19 मार्च को मुख्यमंत्री के मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। इसके अलावा कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग, कम्युनिटी मेडिसिन और फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में भी एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक आ रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कालेज में रेडियोलॉजी विभाग में पिछले एक साल से फैकल्टी (संकाय सदस्य) का पद रिक्त चला आ रहा था, जिसके चलते कॉलेज के अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका हुआ है। इसके चलते मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में महंगे दरों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। इसके अलावा मरीजों को सीटी स्कैन और एक्सरे की विशेषज्ञ रिपोर्ट भी नहीं मिल पा रही है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सीएम रावत ने बताया कि एक-दो दिन में रेडियोलॉजिस्ट तैनाती देंगे। अल्ट्रासाउंड मशीन के रजिस्ट्रेशन संबंधी औपचारिकता पूर्ण होने के बाद अल्ट्रासोनाग्राफी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें