फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में आग लगाने वाले के बचाव में नहीं आएंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। महिला मंगल दल धार पंयाकोटी की सदस्यों ने वनाग्नि बुझाने में वन विभाग को पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया है। ममंद ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई आग लगाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके बचाव में कोई आगे नहीं आएगा।
विज्ञापन

शनिवार को ममंद धार पंयाकोटी के एक साल पूरा होने पर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर कहा गया कि फायर सीजन में कोई भी आग नहीं लगाएगा। आग लगाने की स्थिति में संबंधित महिला/पुरुष स्वयं जिम्मेदार होगा। कहा कि जिन लोगों ने वन भूमि पर कब्जा किया हुआ है या उनके अधिकार क्षेत्र में है, तो उनकी जिम्मेदारी बन जाती है कि कहीं भी आग न लगें। कोई अवैध रुप से जंगल की लकड़ी न काटे। तय किया गया कि गांव मेें रैली निकालकर जंगल में आग न लगाने और शराब न पीने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। ममंद ने युवा कल्याण विभाग से संसाधन और सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता ममंद अध्यक्ष नंदा देवी ने की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष ममता देवी, राधा देवी, कुबला देवी, विमला देवी, सरोजनी देवी, भगत सिंह राणा, शैलेंद्र पंवार, जयेंद्र पंवार और चैता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें