फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल्स ने रैंप पर बिखेरा फैशन का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर/सेलाकुई
विज्ञापन

दून बिजनेस स्कूल में चल रहे मैनफेस्ट महोत्सव के दूसरे दिन मॉडल्स ने रैंप पर फैशन के जलवे बिखेरे। फैशन शो सेव टाइगर और क्राप्टिंग थीम पर आधारित था। इसके अलावा डांस और संगीत प्रतियोगिता में भी छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वुमनिया बैंड की धुनों पर छात्र जमकर थिरके। यंग लीडरशीप प्रोग्राम में युवा उद्यमियों ने युवाओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन

डेविल एडवोकेट, ऐड मेड और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर यूएस रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महोत्सव में देश के 30 कॉलेजों के 300 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा कर रहे हैं। दून बिजनेस स्कूल के निदेशक डॉ.बीपी पेठिया ने कहा कि छात्र एकाग्र होकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर दून बिजनेस स्कूल के संस्थापक एसके अग्रवाल, चैयरमैन मोहित अग्रवाल, प्रिंसपल डॉ.एमसी पोरवाल, डॉ.सुनील चौधरी, डॉ.ज्ञानेंद्र पांडे, ललित कुमार, नवज्योति सिंह नेगी, सीमा पराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें