फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के दौर में दिमाग तेज रखना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश । आईसीए संस्थान में छात्र- छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारियों की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें इंडियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव ने छात्रों को मेमोरी को बढ़ाने की जानकारी दी। शुक्रवार को आईसीए संस्थान में आयोजित कार्यशाला में मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव ने बताया कि मौजूदा समय प्रतिस्पर्धा का है, इसमें दिमाग को तेज रखना जरूरी है। मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार के अवसर तो प्राप्त होते हैं मगर स्किल डेवलपमेंट के साथ व्यक्ति की यादाश्त भी तेज होनी चाहिए। जिससे छात्र किसी भी क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दिमाग की तकनीक को पढ़ाई में इस्तेमाल करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी व बताया कि पढ़ाई के दौरान दिमाग का स्थिर होना बहुत जरूरी है। उन्होंने किसी भी परीक्षा में सफल होने की जानकारी देते हुए समय पर कोर्स को पूरा करने व उसको दोबारा रिपीट करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के निदेशक ने बताया कि छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धाओं की बेहतर तैयारियों की जानकारी के साथ दिमाग को तेज करनेके उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया है। संस्थान द्वारा छात्रों की बेहतरी के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर कृष्णकुमार त्यागी, रश्मि घिल्डियाल, दीपा राव, केशव गुप्ता, सौरभ, श्रेता हर्षवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें