फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलाइनमेंट बदलने के लिए ग्रामीणों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। कोटेड़ा गांव के लिए स्वीकृत सड़क का समरेखण (एलाइनमेंट) बदलने की मांग को लेकर कोटेड़ा के ग्रामीणों का ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा यदि सड़क का एलाइनमेंट नहीं बदला गया तो अनशनस्थल पर भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से लगातार देवाल-खेता मोटर मार्ग निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग इस पर काम नहीं कर रहा है। धरना देने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख डीडी कुनियाल, प्रधान खड़ग राम, मोहन राम, राजुली देवी, कुशी रावत, दरवान राम, भवान राम, तारा राम, केशी राम, चंद्रराम, गुलाब राम, दौलत राम, रमेश राम, तरूवा राम आदि शामिल थे। इधर पीएमजीएसवाई के प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि ग्रामीणों के साथ वार्ता करने के लिए अवर अभियंता को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें