फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर दर शिविर, परिणाम सिफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। समस्या हल न होने से नाराज परवाड़ी के ग्रामीणों की 20 मार्च को विधानसभा घेराव की चेतावनी के बाद प्रशासन की पेशानी पर बल पड़ गए। शुक्रवार को तहसीलदार डीएल नैथाणी के नेतृत्व में प्रशासन ने परवाड़ी गांव में शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों के साथ वार्ता की। ग्रामीणों ने कहा कि चार माह में दूसरा शिविर प्रशासन लगा रहा है, लेकिन समस्या जस की तस है। करीब एक घंटे के बाद तहसीलदार के समझाने पर ग्रामीण मानें और शिविर शुरू हुआ। ग्रामीणों ने 20 मार्च को विधानसभा घेेराव करने की चेतावनी बरकरार रखी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जोत सिंह की अध्यक्षता में हुए शिविर में ग्रामीणों ने कहा कि भराड़ीसैंण से चार किमी की दूरी पर परवाड़ी गांव के लिए सड़क नहीं है। वहीं भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर से निकलने वाली गंदगी सीधे परवाड़ी गांव में आ रही है। साथ ही गांव की पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग की गई। कहा कि किसान पेंशन में लोगों को कई माह से पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया। तहसीलदार ने ग्रामीणों की सभी समस्याओं पर कार्रवाई करने की बात कही। शिविर में वीडीओ विनोद गौड, राजस्व निरीक्षक शांता प्रसाद डिमरी, बलवंत सिंह तथा खंड विकास अधिकारी एस एल जिन्गोड़ी, ममंद अध्यक्ष सुनीता देवी, कला, गोदांबरी,भादी, रीती, लाल सिंह, मदे सिंह ,सुजान सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन युवक मंगल दल के अध्यक्ष धीरज सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें