कर्णप्रयाग। गबनी से बगोली की ओर जा रही एक कार चूला-गबनी मोटर मार्ग पर पूर्णा गांव के पास खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक चंद्रमोहन (36) पुत्र आनंद सिंह निवासी कंसोला, गड़कोट नारायणबगड़ की मौके पर मौत हो गई। पुलिस चौकी सिमली के उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि कार में केवल चालक ही सवार था। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।