फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी स्कूलों में समान रूप से लागू हो एनसीईआरटी की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

आर्यन छात्र संगठन ने प्राइवेट स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों और छात्रों के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित रोहिला ने कहा कि इस शिक्षण सत्र से प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किबातों को लागू करवाने की बात कही है। ऐसे में यदि कोई स्कूल इन निर्देशों को नहीं मानता तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में एनसीईआरटी की किताबों के लागू होने से सभी बच्चों को समान शिक्षा का अधिकार मिल सकेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग से समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण कर वहां लागू किताबों की जांच करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सभी निजी स्कूलों में समान रूप से एनसीईआरटी की किताबों को लागू नहीं किया तो आंदोलन के मजबूर होना होगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद चौहान, जिला सचिव सुमित सैनी, नरेंद्र सिंह तोमर, जसपाल सिंह, धर्मेद्र सिंह चौहान, देवेंद्र वर्मा, आदित्य जोशी, आदेश राणा, अरविंद कोहली, इशिका चंदेल, अर्चना चौहान, नेेेेहा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें