फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थाई राजधानी गैरसैंण के लिए उक्रांद ने किया तहसील व कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्थायी राजधानी गैरसैंण के अनशनकारियों को पुलिस प्रशासन की ओर से रात में परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए उक्रांद ने तहसील व कोतवाली परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन कर रहे उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं चिकित्सकों ने अनशन पर बैठे अनशनकारियों की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया।
विज्ञापन

बुधवार को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ तहसील व कोतवाली परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं प्रवीण कुमार व संजय घिल्डियाल का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। उक्रांद के गणेश भट्ट ने कहा कि प्रशासन अनशनकारियों को रात में परेशान कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर प्रशासन को बल प्रयोग करना है तो दिन के उजाले में सभी के सामने करे। रात को आंदोलनकारियों को परेशान कर आंदोलन को दबाने का प्रयास न करें। उक्रांद ने तहसील से कोतवाली तक ढोल नगाड़ों के साथ विरोध प्रदर्शन भी किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मदन मोहन नौटियाल, उपदेश बिष्ट, केदार सिंह बिष्ट, कुलदीप राणा, सुरेश चंद्र जुयाल, आदि शामिल थे। वहीं बुधवार को किए गए मेडिकल में अनशनकारियों की स्थिति चिंताजनक बताई गई। संयुक्त चिकित्सालय के डा. लोकेश सलूजा ने बताया कि प्रवीण सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। डा सलूजा ने फोर्स फीडिंग कराए जाने की बात मेडिकल रिपोर्ट में लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें