फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिलीं एएनएम सेंटर की दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

क्वांसी स्थित एएनएम सेंटर के पास झाड़ियों में बड़ी मात्रा में ओआरएस घोल, बुखार और दर्द निवारक गोलियां मिली हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद विभागीय अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं।
क्वांसी स्थित एएनएम सेंटर के पास मंगलवार को झाड़ियों में बड़ी संख्या में दवाइयां मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने एएनएम सेंटर के पास झाड़ियों में दवाइयां पड़ी देखी तो इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह चौहान, चंदन राणा, सुरेश चौहान, बबलू, बुलबुल, आनंद सिंह, चतर सिंह आदि का कहना है कि यदि ये दवाएं जरूरतमंदों को दी जाती तो लोगों को लाभ मिलता। वहीं कुछ लोग दवाइयां एक्सपायर होने की बात कह रहे थे। इस मामले में सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल का कहना है कि मामला गंभीर है। डिप्टी सीएमओ से मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रूप से हो एएनएम की तैनाती
लोगों ने क्वांसी स्थित एएनएम सेंटर पर नियमित रूप से एएनएम की तैनाती की मांग की है। कहा वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चकराता से एएनएम की तैनाती की गई है। जो हफ्ते में एक दिन सेंटर में आती है। जिसके चलते लोगों को सेंटर का लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें