श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आयोजित सांस्कृतिक झांकी में राजकीय महाविद्यालय पुरोला ने बाजी मारी। राजकीय महाविद्यालय पुरोला द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी तृतीय स्थान पर रहे।
शास्त्रीय नृत्य में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट (पीजी) देहरादून प्रथम, बिड़ला परिसर द्वितीय और स्वामी गुरु राम राय संस्थान देहरादून तृतीय स्थान पर रहे। शास्त्रीय गायन में बिड़ला परिसर ने पहला, राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी ने दूसरा और एसजीआरआर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुगम संगीत में मेजबान बिड़ला परिसर श्रीनगर प्रथम, एसजीआरआर देहरादून द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार तृतीय स्थान पर रहे।
कार्टून प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि ने पहला, डाल्फिन इंस्टीट्यूट देहरादून ने दूसरा और राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट देहरादून पहले, बिड़ला परिसर दूसरे और राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष से राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी ने प्रथम, बिड़ला परिसर द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी व डॉल्फिन इंस्टीट्यूट देहरादून ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष से डॉल्फिन प्रथम, बिड़ला परिसर द्वितीय और एसआरटी बादशाहीथौल टिहरी तृतीय स्थान पर रही।