पीपलकोटी। टीएचडीसी की ओर से जीआईसी गडोरा में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान वन्य जीव, जंगल और पर्यावरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण में संध्या ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय और महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक सूरज अग्रवाल, प्रधानाचार्य बृजमोहन डिमरी, डा. मनोज रांगड़, जयेंद्र सिंह और विकास चौहान आदि मौजूद थे। विजेता छात्रों को टीएचडीसी की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।