ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में घोषणाओं के अनुरूप खेल मैदान और पुस्तकालय में पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट के माध्यम से विधायक मुन्ना सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक साल पूर्व विधायक ने कॉलेज में खेल मैदान और पुस्तकालय निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन अब तक योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। कॉलेज में खेल मैदान न होने से छात्रों को राज्य और ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां के लिए मंच नहीं मिल माला। कॉलेज का पुस्तकालय भी किताबों के भारी संकट से जूझ रहा है। कई विषयों की किताबें नए कोर्स के हिसाब से अपडेट नहीं है। कहा यदि जल्द ही कॉलेज परिसर में खेल मैदान और पुस्तकालय का निर्माण नहीं होता तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रेम चंद्र नौटियाल, शूरवीर तोमर, अवनीश नौटियाल, मनीष शर्मा, मुन्ना सिंह चौहान आदि शामिल रहे।