गोपेश्वर। बीते दिनों क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे पर हनुमानचट्टी से आगे बदरीनाथ धाम तक कई जगह ग्लेशियर फैले हुए हैं तो कई जगह हिल साइड अटके हुए हैं। पहाड़ी पर अटके ग्लेशियरों के बार-बार हाईवे पर आने से यहां खतरे के साए में सेना के वाहनों को आवाजाही हो रही हैं।
बदरीनाथ क्षेत्र में बीते दिनों हुई बर्फबारी से हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक कई स्थानों पर ग्लेशियर हाईवे पर आ गए हैं। यहां घोडसील, रडांग बैंड और पागलनाले में ग्लेशियर फैले हुए हैं। हालांकि मौसम खुलने के साथ ही बीआरओ ने हाईवे से ग्लेशियरों को हटाकर हाईवे को सुचारु कर दिया, लेकिन हाईवे के हिल साइड अटके ग्लेशियरों के बार-बार हाईवे पर आने से यहां सेना के वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। इधर, बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ का कहना है कि हाईवे को सुचारु रखने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं।