फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमडुंग्रा के ग्रामीणों ने शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत सेमडुंग्रा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव के प्राथमिक विद्यालय व कन्या जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र शिक्षकों की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सेमडुंग्रा में 25 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि यहां एक मात्र शिक्षक की तैनाती की गई है। ग्राम प्रधान बीना देवी, राजदीप सिंह, जयेन्द्र सिंह, जय सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद सिंह और प्रमोद सिंह आदि ने बताया कि पूर्व में विद्यालय में तैनात शिक्षिका का खंड शिक्षा अधिकारी ने फरवरी माह में स्थानांतरण कर दिया, जिससे विद्यालय में पठन-पाठन कार्य बाधित होने लगा है। वहीं गांव के कन्या जूनियर हाईस्कूल में 28 विद्यार्थियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी दो शिक्षकों के भरोसे है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बीना देवी, राजदीप सिंह, जयेंद्र सिंह, जय सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद सिंह और प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें