श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गढ़वाल विवि में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आइसा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खेलो इंडिया खेलो की स्वर्ण पदक विजेता मानसी नेगी को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में व्याप्त पूर्वाग्रहों को तोड़ने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा।
बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आइसा की ओर से ‘संघर्षों की विरासत’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि समाज में व्याप्त पूर्वाग्रहों को तोड़ने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा।
बिड़ला परिसर छात्र संघ सह सचिव तृप्ति बलूनी व कोषाध्यक्ष सुशील जोशी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता कविता भंडारी को सम्मानित किया।
अभाविप ने वर्तमान समय में ‘महिलाओं की स्थिति’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, शैलेष मलासी, ऋतांशु कंडारी, अंकुर रावत आदि मौजूद थे। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने श्रीकोट खंडाह में शिविर का आयोजन किया।
महिला दिवस पर कार्यक्रम हुए आयोजित
कीर्तिनगर/देवप्रयाग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जय चंडी किशोरी उत्थान समिति की ओर से जीजीआईसी किलकिलेश्वर की शिक्षिका मीना सेमवाल, आरती पंवार, दुर्गा, मीना, ज्योत्स्ना, संगीता, सरिता, रोशनी, लता व श्विानी को सम्मानित किया गया। जबकि वेथेल चर्च श्रीनगर में महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र की स्थापना की गई। दूसरी ओर केंद्रीय कृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी श्रीनगर में भी महिला दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर एसएसबी की महिला प्रशिक्षुओं की ओर से बेटी बचाओं, बेटी बढ़ाओं नाटक का शानदार मंचन किया गया। कार्यक्रम में संदीक्षा अध्यक्ष रूची बलोदी, डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी, थानाध्यक्ष नीरजा यादव, डा. गरिमा नैथानी रीनू लोहनी, प्रो. इंदू पांडे आदि ने विचार रखे।