फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में टेली मेडिसिन का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल श्रीकोट गंगानाली में टेली मेडिसिन/ई-हेल्थ स्टूडियो के संचालन हेतु नोडल अधिकारी, विभागीय समन्वयकों और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर बेस अस्पताल से लिंक होने वाले अस्पतालों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संपर्क कर ट्रायल भी किया गया।
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में सामान्य चिकित्सकों सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। कई बार-बार रेफर होते-होते मरीजों की जान चली जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार ने टेली मेडिसिन का सहारा लिया है।
विज्ञापन

टेली मेडिसिन (ई-हेल्थ स्टूडियो) की स्थापना के लिए स्वास्थ्य विभाग का एचपी इंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लि. के साथ एमओयू हुआ है। प्रथम चरण में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ई-हेल्थ स्टूडियो खोला जा रहा है। इससे गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (नौगांव उत्तरकाशी, अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग, भिकियासैंण अल्मोड़ा और ओखलकांडा नैनीताल) जोड़े जा रहे हैं।
टेली-मेडिसिन के जरिए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सक संबंधित अस्पतालों को चिकित्सीय सलाह देंगे। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में इसके लिए दो स्टूडियो स्थापित किए गए हैं। बृहस्पतिवार को अनुबंधित कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को स्टूडियो संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर देहरादून से आए डा. एससी अग्रवाल, डा. कुलदीप मर्तोलिया, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश जैन, नोडल अफसर डा. सतीश कुमार और डा. दौलत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें