फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनखंडा की चौलाई का स्वाद अब पहुंचेगा देश और विदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। पैनखंडा क्षेत्र की चौलाई (रामदाना) का स्वाद अब देश और विदेशों तक पहुंचेगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने क्षेत्र की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे चौलाई के लड्डू बदरीनाथ धाम में प्रसाद के रुप में खरीदने का निर्णय लिया है। अभी धाम में वितरित होने वाले चौलाई के लड्डू समिति द्वारा मुरादाबाद की एक कंपनी से खरीद जा रहे थे।
बदरीनाथ धाम में वर्षों से तुलसी के साथ ही चौलाई के लड्डू प्रसाद के रुप में तीर्थयात्रियों को वितरित किए जाते हैं। बीकेटीसी द्वारा बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद गुप्तदान भेजने वाले तीर्थयात्रियों को भी डाक से प्रसाद के रुप में चौलाई के लड्डू का प्रसाद भेजा जाता है। यात्राकाल में छह माह तक बदरीनाथ धाम में करीब 21 लाख रुपये मूल्य के चौलाई के लड्डू प्रसाद के रुप में दिए जाते हैं। अब बीकेेटीसी ने आगामी यात्राकाल में क्षेत्र की महिलाओं से ही चौलाई के लड्डू की खरीद करने का निर्णय लिया है। साथ ही मंदिर पथ पर भी तीर्थयात्रियों को प्रसाद के साथ चौलाई के लड्डू मुहैया कराए जाएंगे। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि चौलाई के लड्डू बनाने के लिये समिति द्वारा नृसिंह मंदिर जोशीमठ में स्थान निर्धारित किया गया है। बदरीनाथ में प्रसाद बिक्री के लिए मंदिर के समीप ही दो काउंटर लगाए जाएंगे। धाम में खाद्य सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त व्यवसायी को ही प्रसाद की बिक्री की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। इसी उद्देश्य से राज्य के चार धामों में स्थानीय उत्पादों से निर्मित प्रसाद के वितरण और बिक्री की योजना है। आगामी चारधाम यात्रा में बदरीनाथ से योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। - महेंद्र भट्ट, विधायक, बदरीनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें