फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस और संघर्ष की प्रतीक है उतराखंड की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

नव ज्योति जन कल्याण समिति रानीपोखरी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। ऋषिकेश रोड़ स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में मुख्य अतिथि हरिद्वार लोक सभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर निशंक ने कहा कि राज्य के गौरवशाली इतिहास में महिलाओं ने समय-समय पर वीरता, साहस और संघर्ष का परिचय दिया है। नंदा देवी और गौरा देवी इसकी मिसाल हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं के उन्नयन की दिशा में काम कर रही है। प्रदेश की महिला कल्याण और बाल विकास राज्य मंत्री मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नारी का सम्मान समाज का सम्मान होता है। कोई भी समाज नारी शक्ति के बिना प्रगति नहीं कर पाता है।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था की ओर से गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी नृत्यों और गीत का प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष सुशील खत्री, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, प्रधान गीता सावन, कुसुम सिद्धू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, अंजलि कैंतुरा, ममता नयाल, आशा कोठारी, कुसुम जोशी,मंजू चमोली, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल, मीडिया प्रतिनिधि रविन्द्र बैलवाल, विपिन कोठारी, ऊषा कोठारी, सुबोध जायसवाल, पूनम चौधरी, अनीता ममंगाई, सुषमा आर्य, संपूर्ण रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन महिलाओं को मिला सम्मान
नव ज्योति जन कल्याण समिति की ओर से उत्तराखंड की लोक गायिक संगीता ढौड़ियाल, समाजबसेवी ममता नयाल, दुर्गा बिष्ट, विमला गैरोला, लक्ष्मी बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, भगवती जोशी, सुनीता तिवारी, तारा सांगा, ज्योति परमार, मंजू डिमरी, डॉ. नेहा शर्मा, पुष्पा नेगी, स्वाति यादव, संगीता पेंगवाल, सोनम केेंतुरा समेत 50 महिलाओं को सांसद निशंक और राज्य मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें