फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर पर मुकदमे से भड़की कांग्रेस, प्रदर्शन कर फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /ऋषिकेश।
विज्ञापन

रुड़की के मेयर यशपाल राणा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को कांग्रेस ने झूठा करार दिया है। कार्यकर्ताओं ने राणा की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए थे। इसके बाद रुड़की मेयर यशपाल राणा पर बदले की भावना से कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है और पुलिस पर दवाब बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उत्पीड़न कर रही है। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत और कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि भाजपा सत्ता के मद में चूर हो चुकी है और आम जनता की आवाज दबाना चाहती है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेेताया कि इस प्रकार की कार्रवाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सड़क पर उतकर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में जयपाल जाटव, मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, सैयद मुमताज हाशिम काजमी, देवेंद्र प्रजापति, विमला रावत, उमा ओबराय, मधु जोशी, शेर सिंह रावत, अब्दुल रहमान, नंद किशोर जाटव, सरोज देवरानी, राधा रमोला, सोहनलाल, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें